Saturday, February 21, 2026

करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल ने दी कैरियर गाइडेंस

Must Read

करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल ने दी कैरियर गाइडेंस

कोरबा। शासकीय मिनीमाता कन्या महाविद्यालय के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल के द्वारा महाविद्यालय की छात्राओं के लिए कैरियर गाइडेंस पर विशेष परामर्श कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वेदास इंस्टीट्यूट, भिलाई के डायरेक्टर्स आरिफ खान एवं श्रीमती कोमल व्यास शर्मा ने देश के विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के संबंध में छात्राओं को कैरियर बनाने का परामर्श दिया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजेंद्र सिंह ने कहा कि डॉक्टर इंजीनियर के अलावा और भी बहुत से क्षेत्र हैं जिसे छात्राएं अपने करियर के रूप में चुनकर अपनी सेवाएं दे सकती हैं और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकती हैं।महाविद्यालय के कैरियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की सदस्य डॉ. डेज़ी कुजूर ने कैरियर गाइडेंस पर आयोजित विशेष परामर्श कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि कैरियर काउंसलिंग छात्राओं को उनकी योग्यताओं और ज्ञान के आधार पर उचित कैरियर विकल्प को चुनने और अपनी योग्यता और रुचि के आधार पर विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों को पहचानने और उसकी तैयारी करने के उद्देश्य से आज का यह विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।अंत में महाविद्यालय के करियर गाइडेंस एवं प्लेसमेंट सेल की संयोजक डॉ. अंजली राय ने आभार ज्ञापित करते हुए कहा कि इस महाविद्यालय से पढ़ी कई छात्राएं ऐसी हैं जो पीएससी जैसे महत्वपूर्ण एवं कठिन परीक्षा पास कर महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रही है और कुछ ऐसी हैं जो आपके बीच सहायक प्राध्यापक के पद पर इस महाविद्यालय में पदस्थ है जिनसे आप सभी प्रेरणा ले सकते हैं।कार्यक्रम में महाविद्यालय की आईक्यूएसी प्रभारी श्रीमती अमिता सक्सेना विशेष रूप से उपस्थित रही। कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय की छात्रा श्रद्धा जांगड़े और आरती साहू के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में रोशनी उपाध्याय, गीतान्या महंत, रिया पटेल, काजल कश्यप, साक्षी पांडे, खालिदा, तरन्नुम, रेशमा, कृतिका, तुलसी, गरिमा, मंजुला, नीतू चौहान, कंचन, निलेश्वरी का सक्रिय योगदान रहा।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This