Monday, March 2, 2026

कर्मियों की मांग अनसुना कर रहा मण्डल ग्रुप आफ कंस्ट्रक्शन, कलेक्टर से शिकायत

Must Read

कर्मियों की मांग अनसुना कर रहा मण्डल ग्रुप आफ कंस्ट्रक्शन, कलेक्टर से शिकायत

कोरबा। एसीबी इंडिया लिमिटेड के नियोजित कंपनी द्वारा कर्मियों का शोषण किया जा रहा है। ईएसआईसी का फाइनल भुगतान सहित अन्य मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। जिसकी शिकायत कर्मचारियों ने कलेक्टर से की है। इस संबंध उन्होंने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। कलेक्टर को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि वे सभी एसीबी इण्डिया लिमिटेड 270 मेगावाट कसाईपाली (चाकाबुडा) के अंतर्गत मण्डल ग्रुप आफ कंस्ट्रक्शन के कर्मचारी थे, जिसमें 30 अप्रैल 2022 से 31 मई 2023 तक कार्य किया। जिसमें उनकी पीएफ, ईएसआईसी फाइनल का भुगतान कंपनी के द्वारा नहीं किया गया है।जॉइनिंग डेट में सुधार करने उनके द्वारा 2अगस्त 2023 को श्रम आयुक्त को आवेदन प्रस्तुत किया गया था। किंतु उस पर अभी तक कोई भी कार्रवाई नहीं किया गया है। बार-बार मौखिक रूप से बोला जा रहा है कि काम हो जायेगा। किंतु 5 माह से उन्हें निराशा ही मिला है। उन्होंने जिलाधीश से अनुरोध किया है कि पीएफ बोनस, फाइनल, ईएसआईसी फाइनल एवं जॉइनिंग डेट त्रुटि सुधार किया जाए।

Loading

Latest News

छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण सिटी स्थित उनके निवास पर भव्य...

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व मंत्री एवं कोरबा के लोकप्रिय जननेता जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिवस के अवसर पर स्वर्ण...

More Articles Like This