Saturday, February 21, 2026

कर्मियों के बोनस के बाद अब अफसरों को मिलेगा पीआरपी

Must Read

कर्मियों के बोनस के बाद अब अफसरों को मिलेगा पीआरपी

कोरबा। कोयला कंपनी के कर्मचारियों को 85 हजार बोनस राशि का भुगतान किया जा चुका है। अब अफसर को पीआर मिलने की बारी है। दशहरा पर्व के पहले एसईसीएल कर्मियों को बोनस का भुगतान किया है, वहीं एनटीपीसी के अफसर-कर्मियों को दीपावली से पीआरपी राशि का भुगतान कर दिया जाएगा। इस साल 2 लाख रुपए पीआरपी राशि का भुगतान किया जाएगा।
त्योहारी सीजन में औद्योगिक संस्थानों के अधिकारी-कर्मचारियों को बोनस राशि के वितरण से बाजार में खरीदारी बढ़ जाती है। खासकर ज्वेलरी शॉप, ऑटो सेंटर और इलेक्ट्रानिक उपकरणों की खरीदी में इजाफा होता है। इसे ध्यान में रखते हुए व्यापारियों ने भी पहले से नए-नए मॉडल के स्टॉक मंगा लिया है। मनपसंद मॉडल की कार की बुकिंग के लिए ऑटो सेंटर में ग्राहकों का पहुंचना शुरू हो गया है। दीपावली पर धनतेरस के दिन वाहन ले जाने बुकिंग शुरू हो गई है।एसईसीएल ने कर्मचारियों को अधिकतम 85 हजार रुपए बोनस बांटा है। इसका लाभ जिले में कार्यरत साढ़े 11 हजार कर्मचारियों को मिला है। एनटीपीसी ने भी अपने अधिकारी-कर्मचारियों के लिए पीआरपी राशि तय कर दी है। एनटीपीसी कर्मियों को 2 लाख रुपए परफॉरमेंस रिलेटेड पे (पीआरपी) दी जाएगी। ई ग्रेड अधिकारियों को 1 लाख 54 हजार रुपए पीआरपी राशि का वितरण किया जाएगा। एसईसीएल व एनटीपीसी के अलावा बालको समेत अन्य निजी औद्योगिक संस्थानों भी अपने कर्मचारियों को सालाना बोनस राशि का वितरण करेगी।

Loading

Latest News

कोरबी व झिनपुरी में आंगनबाड़ी निर्माण गुणवत्ताहीन पाए जाने पर एसडीओ, सब इंजीनियर, सचिव सहित सरपंच को नोटिस जारी करने के निर्देश

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग ने शुक्रवार को जनपद पंचायत पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत...

More Articles Like This