Friday, February 13, 2026

कला उत्सव में साडा कन्या विद्यालय को नाटक एवं समूह नृत्य में मिला प्रथम स्थान

Must Read

कला उत्सव में साडा कन्या विद्यालय को नाटक एवं समूह नृत्य में मिला प्रथम स्थान

कोरबा। राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़ रायपुर के तत्वाधान में विद्यार्थियों की कलात्मक प्रतिभा को पहचानने उसे पोषित करने और शिक्षा में कला को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कला उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। कला उत्सव में साडा कन्या विद्यालय की छात्राओं ने नाटक तथा लोकनृत्य प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही संभाग स्तर के लिए चयनित हुई है।विद्यालय की सांस्कृतिक प्रभारी व्याख्याता रेणुका लदेर के मार्गदर्शन एवं व्याख्याता सुनीला सिंह व उर्मिला राठौर के सहयोग से यह उपलब्धि हासिल की है। प्राचार्य रणधीर सिंह ने पूरे विद्यालय परिवार की ओर से सभी बच्चों को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दी है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This