कलेक्टर झा हुए कार्यमुक्त,सीईओ को प्रभार

Must Read

कलेक्टर झा हुए कार्यमुक्त,सीईओ को प्रभार

कोरबा। राज्य शासन द्वारा बिलासपुर स्थानांतरण किए जाने के पश्चात कोरबा कलेक्टर संजीव कुमार झा ने सोमवार को जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप (आईएएस) को प्रभार सौंप यहाँ से कार्यमुक्त हो गए। नए कलेक्टर के रूप में सौरभ कुमार के कोरबा ज्वाइन करते तक विश्वदीप प्रभारी कलेक्टर कोरबा के रूप में कार्य करेंगे। श्री झा एक वर्ष पहले कोरबा में पदस्थ हुए थे। सीएम प्रवास के दौरान जारी तबादला सूची में कलेक्टर संजीव कुमार झा का नाम भी शामिल था। तबादला आदेश के दो दिन बाद ही वे कार्यमुक्त हो गए है। जल्द ही नए कलेक्टर सौरभ कुमार जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This