Wednesday, February 18, 2026

कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

Must Read

कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी आम नागरिकों की समस्याएं

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने आज जन चौपाल में लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। वही उन्होंने प्रकरण अनुसार संबंधित अधिकारियों को आवेदन प्रेषित करते हुए नियमानुसार निराकरण के निर्देश दिए हैं।कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जन चौपाल में लोगों ने अतिक्रमण हटाने, सीमांकन, राशन कार्ड, मुआवजा, वन अधिकार, आर्थिक सहायता, रोजगार हेतु ऋण दिलाने के संबंध में आवेदन दिया। जनचौपाल में कुल 97 आवेदन प्राप्त हुए हैं। कलेक्टर ने सभी आवेदनों को संबंधित अधिकारियों को प्रेषित कर निर्देशित किया है कि आवेदनों का परीक्षण कर शासन के नियमानुसार कार्यवाही समय सीमा सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जनचौपाल में प्राप्त होने वाले आवेदनों पर समुचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि आवेदक को दोबारा जनचौपाल में ना आना पड़े।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This