Thursday, February 26, 2026

कलेक्टर ने नवनिर्मित्त आयुष पॉली क्लीनिक का किया निरीक्षण, केंद्र में पंचकर्म एवं क्षार सूत्र चिकित्सा की सभी विधाएँ विकसित करने हेतु किया निर्देशित

Must Read

कलेक्टर ने नवनिर्मित्त आयुष पॉली क्लीनिक का किया निरीक्षण, केंद्र में पंचकर्म एवं क्षार सूत्र चिकित्सा की सभी विधाएँ विकसित करने हेतु किया निर्देशित

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत द्वारा आज जिला चिकित्सालय के समीप नवनिर्मित आयुष पॉली क्लीनिक का निरीक्षण किया गया। वही उन्होंने केंद्र में ओपीडी सहित पूरे परिसर का अवलोकन करते हुए दी जाने वाली विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। कलेक्टर ने आयुष अधिकारी को केंद्र में आयुष चिकित्सा अंतर्गत पंचकर्म एवं क्षारसूत्र चिकित्सा की सभी विधाएँ विकसित करने हेतु निर्देशित किया। जिससे आयुष चिकित्सा के माध्यम से बेहतर व गुणवत्ता पूर्ण ईलाज आम लोगों को मिल सके एवं अधिक से अधिक लोग इसे अपनाकर लाभांवित हो। वही इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत संबित मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Latest News

मकान की छप्पर में बैठा था 8 फीट का अजगर, सर्प मित्र ने किया सफल रेस्क्यू

कोरबा। करतला के बागबुडा गांव में कच्चे मकान के 15 फीट ऊंचे छप्पर पर बैठे 8 फीट लंबे अजगर...

More Articles Like This