कलेक्टर ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का लिया जायजा, सीपेज, पानी सप्लाई और लिफ्ट सहित अन्य कमियों को दूर करने के निर्देश
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने बुधवार को मेडिकल कॉलेज सह जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वार्डो का जायजा लेने के साथ ही अस्पताल में व्याप्त समस्याओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान पाई गई समस्याओं को दूर करने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। कलेक्टर अजीत वसंत ने बुधवार को जिला अस्पताल सह मेडिकल कॉलेज भवन और ट्रॉमा सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि शासन के दिशा निर्देश के अनुरूप प्रदेश भर में संचालित मेडिकल कॉलेज के समस्याओं निराकरण किया जाना है। इसी कड़ी में उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल में सीपेज, वाटर सप्लाई और लिफ्ट की समस्या मिली है। साथ ही वार्डों में भी कुछ समस्या पाई गई हैं। जिनके निराकरण को लेकर संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया है। जल्द ही समस्याओं का निराकरण कर लिया जाएगा। निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता भी मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि कलेक्टर ने समस्याओं का बारीकी से निरीक्षण किया है। उन्होंने समस्याओं के निराकरण को लेकर दिशा निर्देश भी दिया है।
![]()

