Saturday, February 14, 2026

कलेक्टोरेट के कार्यालय में लगी आग, मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

Must Read

कलेक्टोरेट के कार्यालय में लगी आग, मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

कोरबा। सोमवार की सुबह कलेक्टोरेट कार्यालय खुलने के बाद अधिकारी-कर्मचारियों का आना लगा हुआ था। इस बीच अचानक एक कार्यालय में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर हडक़ंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई। मौके पर पहुंचे अग्निशमन कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है। कलेक्टोरेट भवन के डिप्टी कलेक्टर के चेंबर में अचानक धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते धुंआ आग के रूप में तब्दील हो गया। दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुंची टीम द्वारा आग बुझाया गया। आग लगने की घटना के दौरान कलेक्टोरेट परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित नही। इस संबंध में प्रशासन का कहना है कि कलेक्ट्रेट में डिप्टी कलेक्टर विकास चौधरी के कक्ष में आज अचानक ए.सी.का स्वीच ऑन करने के कुछ मिनट पश्चात अचानक से स्पार्किंग और आग लग गई। जिसे कलेक्ट्रेट के कर्मचारियों द्वारा तत्काल नियंत्रित कर बुझा ली गई। आग से किसी प्रकार के सरकारी दस्तावेज नहीं जला है और न ही किसी प्रकार की जनहानि हुई है। बताया गया है कि ए.सी. पुरानी थी।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This