कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने बिना अनुमति के प्रदर्शन करने वाले भू-विस्थापित नेताओं के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया मामला
कोरबा। जिले के भूविस्थापितो की मांग को लेकर किसान सभा के नेताओं ने बिना अनुमति के मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर मुख्य मार्ग में प्रदर्शन किया था। वही प्रशासन की समझाइए बाद भी देर रात तक प्रदर्शन करते रहे और ध्वनि विस्तारक यंत्र का भी इस्तेमाल करते रहे, जिसकी वजह से मार्ग पर आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया था। जिला प्रशासन की शिकायत पर सिविल लाइन पुलिस ने धारा 341,34 आईपीसी के तहत प्रदर्शन करने वाले किसान सभा के नेता प्रशांत झा, दीपक साहू, नरेंद्र राठौर सहित अन्य लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद किया है।
![]()

