Saturday, February 14, 2026

कांग्रेस को बड़ा झटका, धनेश्वरी ने सीएम साय के समक्ष किया भाजपा प्रवेश

Must Read

कांग्रेस को बड़ा झटका, धनेश्वरी ने सीएम साय के समक्ष किया भाजपा प्रवेश

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत व करतला जनपद पंचायत की पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान में सांसद प्रतिनिधि कांग्रेस नेत्री धनेश्वरी कंवर ने आज कांग्रेस का हाथ छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। घंटाघर में आयोजित भाजपा प्रत्याशी की नामांकन आम सभा के दौरान धनेश्वरी ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के समक्ष भाजपा में प्रवेश किया। खबर है कि उनके पति पूर्व सरपंच गोविंद नारायण भी भाजपा के हो गए हैं।धनेश्वरी कंवर के भाजपा में शामिल होने को लेकर शहर से लेकर रामपुर विधानसभा में खासी चर्चा है। बताते चलें कि धनेश्वरी लंबे समय से कांग्रेस की राजनीति में रही है।उनके भाजपा में शामिल होने को लेकर कई तरह के कयास प्रवेश की वजह के मामले में लगाए जा रहे हैं।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This