Sunday, February 15, 2026

कांग्रेस नेता हरिप्रसाद ने थामा भाजपा का दामन

Must Read

कांग्रेस नेता हरिप्रसाद ने थामा भाजपा का दामन

कोरबा। रजगामार क्षेत्र के युवा कांग्रेस नेता हरिप्रसाद यादव ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी के रीति नीति से प्रभावित होकर कुदमुरा मंडल के कार्यकर्ताओं के समक्ष भाजपा का दामन थामा। रजगामार क्षेत्र के 30 साल से कांग्रेस पार्टी की सेवा करने वाले हरिप्रसाद यादव उर्फ कल्लू ने पीएम नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यों से प्रभावित होकर भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के कार्यकर्ताओं के समक्ष भाजपा का गमछा पहनकर भारतीय जनता पार्टी के परिवार में प्रवेश किया। हरिप्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी रामपुर विधानसभा के प्रत्याशी ननकी कंवर को भारी मतों से जीतने के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी श्रीवास , वरिष्ठ भाजपाई शरद देवांगन, मनोज सिंह,शिक्षा प्रकोष्ठ के सहसंयोजक सुमित वर्मा , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रताप सोनी , विधायक प्रतिनिधि विनय पांडे, रजगामार शक्ति केंद्र के संयोजक बंसी सार्व उपस्थित थे।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This