Thursday, February 12, 2026

कांग्रेस पार्टी को तोड़ने- बाटने वालो की जरूरत नही, सुश्री सैलजा व अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बयान बाजी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जरूरत : डॉ. महंत

Must Read

कांग्रेस पार्टी को तोड़ने- बाटने वालो की जरूरत नही, सुश्री सैलजा व अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बयान बाजी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जरूरत : डॉ. महंत

कोरबा। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस इलेक्शन कम्पैन कमेटी के चेयरमैन व विधानसभा अध्यक्ष व शक्ति के नव निर्वाचित विधायक डॉ. चरणदास महंत ने विधानसभा चुनाव 2023 में मिले जना देश का सम्मान करते हुए प्रदेश भर के मतदाताओं का आभार जताया, साथ ही डॉ. महंत ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी व पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी शैलजा के खिलाफ दिये गए बयानबाजी की तल्ख लहजे में निंदा करते हुए गहरी नाराजगी ब्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह की बयानबाजी करने वालो के खिलाफ सख्त कार्यवाही किये जाने की जरूरत है। डॉ. महंत ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को तोड़ने- बाटने व कमजोर करने वालो की अब कांग्रेस में कोई जरूरत नही है ! इस तरह के लोगो के खिलाफ अनुशासन का डंडा चलाने की जरूरत पर बल देते हुए कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व कुमारी शैलजा व प्रदेश के सह प्रभारियों ने कांग्रेस को एक जुट रखा,बावजूद किसी को अपनी बात रखना है तो पार्टी फोरम में रखे,पार्टी के बाहर बात रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जरूरत है। डॉ. महंत ने इशारों ही इशारों में छत्तीसगढ़ के एक पूर्व मंत्री को भी लपेटे में ले लिया। और कहा पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस बाबा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ बयानबाजी करने वाले को बर्दाश्त नही किया जाएगा।

Loading

Latest News

महिला शक्ति के संग बजट संवाद, गूंजा विकसित भारत का संकल्प, केंद्रीय बजट पर भाजपा महिला मोर्चा का भव्य संवाद

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा जिला कोरबा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय गोपाल मोदी जी की अध्यक्षता में मिनीमाता...

More Articles Like This