Friday, February 6, 2026

कांग्रेस शासन के अवकाश आदेश को नहीं मान रहे सुशासन के अफसर, छुट्टी के दिन जिला पंचायत सीईओ ने ली समीक्षा बैठक

Must Read

कांग्रेस शासन के अवकाश आदेश को नहीं मान रहे सुशासन के अफसर, छुट्टी के दिन जिला पंचायत सीईओ ने ली समीक्षा बैठक

कोरबा। पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने कर्मियों की कार्यक्षमता बढ़ाने की मंशा से रविवार के साथ शनिवार को अवकाश घोषित किया था। मौजूदा भाजपा सरकार के अधिकारी इस अवकाश आदेश को अब मानना भी मुनासिब नहीं समझ रहे हैं। शायद यही वजह है कि अवकाश दिवस को भी भीषण गर्मी में कर्मियों को बुलाकर उनकी बैठक ली जा रही है। आज शनिवार को प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कोरबा दिनेश नाग की अध्यक्षता में कलेक्टर सभा कक्ष में समीक्षा बैठक आयोजित की गई है। जिसमें जनपद पंचायत कोरबा के विकासखण्ड समन्वयक, कार्यक्रम अधिकारी, सहायक प्रोग्रामर, नोडल अधिकारी, सचिव, रोजगार सहायक, आवास मित्र को अनिवार्य रूप से उपस्थित होने कहा गया था। आवास प्लस सर्वे 2.0 का सत्यापन की समीक्षा, वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवासों की समीक्षा, जनमन आवासों की समीक्षा और वर्ष 2016-23 में स्वीकृत अपूर्ण आवासों की समीक्षा का एजेंडा शामिल था। प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर छुट्टी के दिन बुलाई गई बैठक को लेकर अधिकारियों की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं।अधिकारी अपने अनुसार शासन चला रहे हैं, जिससे कर्मियों को शासकीय अवकाश का भी लाभ नहीं मिल रहा है। खासकर भीषण गर्मी के दौरान छुट्टी के दिन बुलाई गई सीईओ दिनेश नाग के इस बैठक की पूरे दिन कलेक्ट्रेट परिसर में चर्चा होती रही। दबी जुबान में इस आदेश को लेकर कुछ कर्मियों में असंतोष भी नजर आया।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This