Monday, February 16, 2026

कारोबारियों को जाना ही होगा गढ़कलेवा में-होगी शिफ्टिंग

Must Read

कारोबारियों को जाना ही होगा गढ़कलेवा में-होगी शिफ्टिंग

कोरबा। नगर पालिका निगम कोरबा के निहारिका क्षेत्र के खोमचा कारोबार से जुड़े लोगों को गढ़ कलेवा में जाना ही होगा। यह लोग ओपन थिएटर में अपना कारोबार संचालित कर रहे थे। जबकि नगर निगम ने नजदीक में ही गढ़ कलेवा को बेहतर कर दिया है और अब सभी को वहां भेजने की प्लानिंग है। कुछ दिनों से खोमचा कारोबारी गढ़ कलेवा में खुद को शिफ्ट किए जाने की कोशिश का विरोध कर रहे थे और अपने व्यवसाय को बंद कर दिया था। जबकि नगर निगम की ओर से कई लाख रुपए खर्च करने के साथ गढ़ कलेवा को ठीक कर लिया गया। निगम की ओर से मौके पर सभी जरूरी तैयारी करने के साथ आगे की प्रक्रिया की जा रही हैं। उसके द्वारा संबंधित लोगों को कहा गया है कि वह अपना व्यवसाय इस जगह पर करें। अब जबकि सरकारी व्यवस्था के अंतर्गत कामकाज लगभग पूरा हो गया है ऐसे में ओपन थिएटर के पास काफी समय से जमे हुए व्यवसाययों को नई जगह पर जाना होगा। इनकी संख्या लगभग 100 है। इनमें अलग-अलग श्रेणी के व्यवसाय करने वाले लोग शामिल हैं जो जीविकोपार्जन के लिए इस काम को अपनाए हुए हैं। इन सभी लोगों ने नई जगह पर जाने का विरोध करते हुए 4 दिन से चौपाटी इलाके में दुकान नहीं खोली। यूनियन ने यह सोचकर विरोध जारी रखा की यह सब करने से अधिकारी अपने विचार को बदल देंगे और राहत देने के बारे में सोचेंगे लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ। बताया जाता है कि ओपन थिएटर के साथ-साथ मुख्य मार्ग पर कई ऐसी दुकान सुबह से शाम तक लग रही है जिनके कारण यातायात पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है और कई प्रकार की समस्याओं से सामना भी करना पड़ रहा है। कई अवसर पर अभियान चलाने और चेतावनी देने के बावजूद इसका कोई असर नहीं हुआ। संकुचित होते रास्ते पर हादसे भी हो रहे हैं। इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए संपूर्ण चौपाटी को नई जगह पर स्थानांतरित करना ही विकल्प बन गया है।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This