Wednesday, February 18, 2026

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान दान की परंपरा का निर्वहन, पर्यटन स्थलों में रही लोगों की भीड़, वन भोज का लिया आनंद

Must Read

कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने किया स्नान दान की परंपरा का निर्वहन, पर्यटन स्थलों में रही लोगों की भीड़, वन भोज का लिया आनंद

कोरबा। कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने नदी व तालाबों में स्नानकर दान-पुण्य किया। हसदेव नदी में स्नान के लिए लोगों की भीड़ रही। इस अवसर पर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। कार्तिक पूर्णिमा पर चैतमा से 11 किलोमीटर दूर पर्यटन स्थल नरसिंह गंगा में पिकनिक मनाने लोग पहुंचें। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर शुक्रवार को लोगों ने वनभोज का मजा लिया। इससे पिकनिक और पर्यटन स्थल गुलजार रहे। वहीं शहर में कई धार्मिक कार्यक्रम भी किया गया। हिंदू धर्म शास्त्रों में कार्तिक पूर्णिमा का बहुत महत्व है। इस दिन श्रद्धालु नदी व तालाब में स्नान कर दीप दान करते हैं। साथ ही कार्तिक पूर्णिमा में वनभोज करने की भी परंपरा है। इससे शुक्रवार को लोगों ने शहर के आसपास स्थित पर्यटन स्थलों एवं पिकनिक स्थलों में जाकर वनभोज का मजा भी लिया। पिकनिक को लेकर महिलाओं, युवाओं और बच्चों में विशेष उत्साह रहा। एक सप्ताह पहले से ही पिकनिक की प्लानिंग कर रहे थे। लोग सुबह से ही सपरिवार पिकनिक स्थलों के लिए रवाना होने लगे थे। युवाओं की टोली स्वयं के साधनों से भी पिकनीक स्पॉट की ओर जाते दिखाई दे रहे थे। युवाओं की टोलियां संगीत के संसाधन लेकर पर्यटन स्थलों पर पहुंची हुई थी। युवा वनभोज के साथ-साथ संगीत की धुन पर मस्ती करते हुए थिरकते नजर आएंगे। इसके अलावा कई स्थानों में भजन-कीर्तन भी किया जा रहा था। पिकनिक का मजा लेने के लिए भी युवाओं में अलग ही उत्साह देखने को मिला।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This