Tuesday, February 24, 2026

कार्य के दौरान खदान के डोजर में लगी आग, बाल बाल बचा आपरेटर 

Must Read

कार्य के दौरान खदान के डोजर में लगी आग, बाल बाल बचा आपरेटर

कोरबा। एसईसीएल खदान के डोजर में उस समय अचानक आग लग गई जब डोजर का चालक डोजर को आपरेट कर रहा था । आग लगने की जानकारी होते ही डोजर ऑपरेटर किसी तरह डोजर से कूद कर अपनी जान बचाई और घटना की सूचना अपने उच्चधिकारियों को दी । जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका । घटना दीपका खदान की बताई जा रही है जहां एक बड़ी दुर्घटना होन ेसे टल गई। सूत्रों की माने तो दीपका खदान में एसईसीएल की डोजर से कोयला लोड करने का काम किया जाता है। इसके लिए डोजर ऑपरेटर तीन पाली में काम कर रहे हंै। कोयला लोड करने का दबाव इतना है कि इस बीच हादसे भी हो रहे है। बताया जा रहा है कि एक डोजर को तीन लोग अलग अलग पाली में उपयोग करते आ रहे है । कोयला लोड करने का दबाव इतना होता है कि ऑपरेटर को अपने साथी को इतना भी जानकारी देने का समय नही मिलता की डोजर में क्या परेशानी है । लगातार काम लेने के कारण इस तरह की घटना हो रही है । रविवार को भी एक डोजर में अचानक आग लग गई । घटना में किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है पर एसईसीएल की लापरवाही सामने आई है।

Loading

Latest News

चलती ट्रेलर में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

कोरबा। कोयला परिवहन के कार्य में लगी एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। ट्रेलर स्टेडियम मार्ग से आकर...

More Articles Like This