कार्रवाई बेअसर: ठेलों और गुमटियों में अब भी घरेलू गैस का ही उपयोग

Must Read

कोरबा। शहर में गैस की कालाबाजारी को लेकर प्रशासन कार्रवाई कर रहा है, इसके बावजूद नाश्ता ठेलों, गुमटियों और छोटे होटलों में कमर्शियल की जगह घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग लगातार जारी है। इस पर प्रशासन की निगरानी कमजोर दिख रही है और नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। शहर के कई स्थानों पर सुबह-शाम नाश्ता ठेले लगते हैं। यहां चाय, पोहा, समोसा, बड़ा, जलेबी और अन्य नाश्ता बनाने के लिए खुलेआम घरेलू गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है, जबकि नियमों के अनुसार व्यवसायिक कामकाज के लिए कमर्शियल सिलेंडर का उपयोग अनिवार्य है। मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का असर जिले में भी दिखाई देने लगा है। इससे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को परेशानी हो रही है। कई प्रतिष्ठानों के पास केवल एक-दो सिलेंडर बचे हैं, जबकि कुछ जगहों पर गैस पूरी तरह खत्म हो चुकी है। जिसकी वजह से घरेलू गैस का कमर्शियल उपयोग बढ़ गया है।

Loading

Latest News

दूल्हे के दोस्त की छेड़छाड़ से व्यथित नाबालिग ने लगा ली फांसी, पुलिस ने जांच उपरांत आरोपी को पड़ोसी जिले से किया गिरफ्तार

कोरबा। जिले में छेड़छाड़ से आहत होकर खुदकुशी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतिका पिता के साथ रिश्तेदार...

More Articles Like This