किंग कोबरा प्रोजेक्ट के बीच सर्पदंश पीडि़त परिवार से मिली टीम, नोवा नेचर व चिकित्सा विभाग सर्पदंश की घटनाओं को कम करने की करेगी कोशिश
कोरबा। सर्पदंश पीडि़त परिवार से नोवा नेचर की टीम ने मुलाकात की। पीडि़त परिवार को शीघ्र मुआवजा राशि दिलाने को लेकर उन्होंने चिकित्सकों से चर्चा की। जिला अपने जैवविविधता के लिए जाना जाता है। जहा सांपो की कई प्रजातियां मिलती हैं और इस वजह से इसे छत्तीसगढ़ के नागलोक भी कहा जा सकता है। खाद्य और गरम जगहों की तलाश इन जीवों को मानवीय रहवास तक लाती है। जिससे सर्प दंश की संभावनाएं बढ़ जाती हैं। जो की चिंता का विषय हैं। अंध विश्वास और जागरूकता की कमी के कारण कई बार इलाज ना मिलने पर मौत भी हो रही हैं। लोगों का जमीन पर सोना, मच्छर दानी का उपयोग न करना और झाड़ फूंक आदि के चक्कर में पडऩा भी बड़ा कारण है।छत्तीसगढ़ राज्य वन विभाग और नोवा नेचर वेलफेयर सोसाइटी द्वारा राज्य के कोरबा जिले में किंग कोबरा पर कई सालों से काम किया जा रहा है। इसी कड़ी में टीम का ध्यान सर्पदंश को कम करने का है। सर्प बचाव दल द्वारा लगातार सांपों के बचाव कार्य कर लोगों की जान बचाई जा रही है। साथ ही चिकित्सा विभाग के साथ मिल कर दंश का जल्द से जल्द उपचार, लोगों को जागरूक करना, यदि दंश से मृत्यु हो जाती है उस स्थिति में मुआवजे की प्रक्रिया में मदद करना जैसे विषयों में सहयोग किया जा रहा है। कोरबा के 200000 हेक्टेयर में रेस्क्यू करने अलग अलग गांव में रिस्पॉन्स टीम बना कर विस्तृत तरीके से काम किया जा रहा है।नोवा नेचर के अध्यक्ष एम सुरज और सचिव मोइज अहमद के मार्गदर्शन में टीम के जितेंद्र सारथी, मयंक बागची और सिद्धांत जैन ने कोहडिया क्षेत्र में सर्प दंश से मृत बच्ची के परिवार से मिले और संवेदना जाहिर किया। साथ ही इस दुख की घड़ी में हर सम्भव मदद करने की बात कहीं, साथ ही घटना की पूरी जानकारी ली। जिसमें बच्ची की मां ने बताया रात 2 बजे बच्ची बोली मां गले में दर्द हो रहा और पेट में दर्द हो रहा। जिसके फौरन बाद उसको पास ही के चिकत्सालय में ले जाया गया। जहां से सीधे जिला अस्पताल ले जानें को कहा गया। जहां जिला अस्पताल में उपचार के दौरान बच्ची की मौत हो गई। बच्ची की मां पूरी तरह टूट चुकी थी साथ ही इस घटना से पूरा परिवार शोक में डूबा हुआ था। वहीं हाल ही में पडऱी पानी और बैगामार गांव में सर्पदंश से मृत पीडि़त परिवार से भी मुलाकात किया गया।
![]()

