Wednesday, October 15, 2025

किसानों को दिया जाए प्रति एकड़ 50 हजार का मुआवजा, हाथियों से किसान परेशान, विधायक फूलसिंह राठिया ने उठाई आवाज

Must Read

किसानों को दिया जाए प्रति एकड़ 50 हजार का मुआवजा, हाथियों से किसान परेशान, विधायक फूलसिंह राठिया ने उठाई आवाज

कोरबा। रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने क्षेत्र के किसानों को जंगली हाथियों द्वारा हो रहे फसल नुकसान को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। इस संदर्भ में उन्होंने कलेक्टर को पत्र लिखकर प्रभावित किसानों के लिए मुआवजा राशि में वृद्धि की मांग की है। विधायक राठिया ने पत्र में उल्लेख किया है कि रामपुर विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामों में पिछले कुछ समय से हाथियों का दल सक्रिय है, जिसके चलते किसानों की खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। इससे ग्रामीणों को आर्थिक हानि के साथ-साथ भय का माहौल भी बना हुआ है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि मौके पर सर्वे कराकर नुकसान का आंकलन किया जाए तथा प्रभावित किसानों को प्रति एकड़ 50,000 (पचास हजार रुपए) की दर से मुआवजा राशि प्रदान की जाए। राठिया ने कहा कि कृषक हमारी अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। हाथियों के हमले से फसलें बर्बाद हो रही हैं, जिससे गरीब किसान अत्यंत संकट में हैं। ऐसे समय में प्रशासन को संवेदनशीलता दिखाते हुए उचित मुआवजा देना चाहिए। इस संबंध में विधायक द्वारा वन विभाग को भी प्रतिलिपि भेजी गई है ताकि क्षेत्र में हाथियों की गतिविधियों पर नियंत्रण और प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल राहत व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Loading

Latest News

सड़कों की दुर्दशा पर 16 को धरना प्रदर्शन, 24 से गड्ढा नामकरण अभियान

सड़कों की दुर्दशा पर 16 को धरना प्रदर्शन, 24 से गड्ढा नामकरण अभियान कोरबा। शहर‌ के प्रवेश मार्गो गौमाता चौक,...

More Articles Like This