कीटनाशक के सेवन से ग्रामीण की मौत
कोरबा। भुलसीडीह गांव में एक व्यक्ति ने कीटनाशक का सेवन कर खुदकुशी कर ली। मृतक का नाम तिलक प्रसाद पांडेय था। बताया जा रहा है कि मृतक लकवा की बीमारी से ग्रसित था। इसी बात को लेकर वह काफी परेशान रहता था। संभावना जताई जा रही है कि इसी वजह से उसने कीटनाशक का सेवन कर अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि तिलक द्वारा जब कीटनाशक का सेवन करने की जानकारी परिजनों को हुई तब उन्होंने जिला अस्पताल में उसे भर्ती कराया,लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मामले में मर्ग पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है। पीएम के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया गया है।
![]()




























