कीमती तांबा तार और बाइक के साथ पकड़ाया युवक
पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के द्वारा आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर अवैध कैश फ्लो रोकने हेतु दिशा निर्देश एवं मार्गदर्शन दिये गए हैं। जिस पर अति0 पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, एसडीओपी कटघोरा पंकज ठाकुर एवं थाना प्रभारी बांगो निरीक्षक मनीष चन्द्र नागर के नेतृत्व में बुधवार को बांगो स्टाफ के देहात भ्रमण पर निकले थे। टीम ग्राम मानिकपुर की ओर रवाना हुए थे कि ग्राम मानिकपुर में मुखबीर से सूचना मिली कि मानिकपुर गांव के पास खार में एक संदिग्ध व्यक्ति तांबे के केबल वायर को चोरी कर तांबा निकालने एवं बेचने के लिये जला रहा है। सूचना पर पुलिस टीम के द्वारा दबिश देकर घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम टीकम उर्फ मोनू गुप्ता पिता स्व. विजय कुमार गुप्ता उम्र 28 वर्ष साकिन इन्द्राचौक पथरीपारा कोरबा का निवासी होना बताया। जिसके कब्जे से 30 किलोग्राम तांबा का तार एक प्लास्टिक बोरी में रखा हुआ कीमती 18000 रूपये एवं होण्डा कम्पनी का एक नग मोटर सायकल एसपी साईन 125 क्रमांक सीजी 12 ए एक्स 1582 कीमती 35000 रूपये. जुमला कीमती 53000 रूपये मिला। चोरी के संदेह पर आरोपी टीकम गुप्ता के कब्जे से तांबा तार एवं एक नग मोटर सायकल चोरी का होने की पूर्ण संदेह पर आरोपी को 41(1-4), 379 भादवि के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।
![]()

