Friday, February 27, 2026

कुत्ते ने 3 लोगों पर किया हमला

Must Read

कुत्ते ने 3 लोगों पर किया हमला

कोरबा। ठंड में कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। कुत्ते लोगों पर हमला कर उन्हें जख्मी कर रहे हैं।प्रगति नगर कॉलोनी दीपका के उद्यान के पास मंगलवार को एक आवारा कुत्ते के काटने से तीन लोग जख्मी हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में दहशत का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुत्ते के हमले में घायल संतोषी ने कुत्ते को भगाने का प्रयास किया। मगर वह पीछे नहीं हटा तो लोगों ने भी कुत्ते को भगाने का प्रयास किया। लेकिन वह एक के बाद एक तीन लोगों को जख्मी कर दिया। घायल संतोषी की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। कुत्ते के हमले की इस घटना के बाद लोगों ने समस्या के समाधान की मांग की है। घटना से स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This