Saturday, February 28, 2026

कुत्ते पर अत्याचार, एफआईआर दर्ज

Must Read

कुत्ते पर अत्याचार, एफआईआर दर्ज

कोरबा। निर्दयी पड़ोसी ने पालतू कुत्ते का पैर तोड़कर घायल कर दिया। मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है।
शालू ध्रुव पिता गणेश धुव्र 34 वर्ष जमनीपाली थाना दर्री ने रिपोर्ट दर्ज कराया है कि 19 जुलाई को लगभग 11 बजे उसके घर का पालतू कुत्ता उसके घर के सामने बैठा था, उसी समय पड़ोसी बबलू गोडांरे वहाँ आया और तुम्हारा कुत्ता मेरे घर तरफ आता है बोलकर पालतू कुत्ता को रस्सी में बांधकर लाठी से मारकर पैर को तोड़ डाला। आरोप है कि एक अन्य कुत्ता जो उसका खुद का पालतू था, उसे भी जान से मार दिया है। घटना की जानकारी शालू ने रोहन को दी, रोहन आया तथा कुत्ते का ईलाज किया। शालू की रिपोर्ट पर बबलू गोडांरे के विरुद्ध दर्री थाना में धारा 325 बीएनएस का जुर्म दर्ज कर लिया गया है।

Loading

Latest News

पर्यावरण संरक्षण मंडल की कोरबा पॉवर लिमिटेड,पताड़ी के क्षमता विस्तार के लिए आयोजित जनसुनवाई हजारों लोगों की उपस्थिति में सफलता पूर्वक सम्पन्न

कोरबा। पर्यावरण संरक्षण मण्डल द्वारा जिले के बरपाली तहसील अंतर्गत कोरबा पॉवर लिमिटेड (केपील),पताड़ी के प्रस्तावित 1600 मेगावाट के...

More Articles Like This