Saturday, March 15, 2025

कुदमुरा रामपुर सडक़ जर्जर, आवागमन में परेशानी

Must Read

कुदमुरा रामपुर सडक़ जर्जर, आवागमन में परेशानी

कोरबा। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हो चुका है। इसके बाद भी वनांचल क्षेत्र की जर्जर सडक़ों की सूरत नहीं बदली है।कुदमुरा-रामपुर और श्यांग-चिर्रा मार्ग की हालत खराब है। मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं। 35 वर्ष पूर्व पीडब्ल्यूडी द्वारा कुदमुरा-रामपुर के बीच डब्ल्यूबीएम सडक़ का निर्माण कराया गया था। अविभाजित मध्य प्रदेश काल में बने इस सडक़ की हालत आज जर्जर हो चुकी है। लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। वाहन हिचकोले खाते हैं। खासकर एंबुलेंस वाहन के मरीजों को सबसे अधिक परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि चिर्रा-श्यांग मार्ग को भी वर्षों से जीर्णोद्धार का इंतजार है। उन्होंने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने दौरे के दौरान सडक़ बनाने की घोषणा की थी, लेकिन घोषणा पूरी नहीं हुई। उनका कहना है कि भाजपा शासन काल में भी अब तक उनकी सडक़ की समस्या को लेकर ध्यान नहीं दिया गया है।

Loading

Latest News

वनोपज सहकारी यूनियन ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन का किया स्वागत

वनोपज सहकारी यूनियन ने जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन का किया स्वागत कोरबा। जिला पंचायत सदस्य के रूप में ऐतिहासिक...

More Articles Like This