कुली दीपक पावर लिफ्टिंग में फिर बना नंबर वन

Must Read

कुली दीपक पावर लिफ्टिंग में फिर बना नंबर वन

कोरबा। रेलवे स्टेशन में कुली का काम करने वाले दीपक ने एक बार फिर जिले का नाम रोशन किया है। उसके साथी उसे कुली नंबर वन के नाम से जानते हैं। उसने बड़ी छलांग लगाई है। दीपक ने उत्तराखंड के देहरादून में आयोजित उत्तर भारत फेडरेशन कप पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप-2024 में प्रदेशभर के खिलाड़ियों को धूल चटाते हुए विजेता होने का गौरव प्राप्त किया है।चैंपियनशिप का शनिवार को सर्वे चौक स्थित आईआरडीटी ऑडिटोरियम प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। दो दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, पंजाब आदि प्रदेशों के 200 खिलाड़ी शामिल हुए हैं। जिसमें कोरबा के दीपक पटेल ने अंडर 56 किलोग्राम वेट कैटेगरी स्क्वाट में 135 किलोग्राम, बेंच प्रेस में 85 किलोग्राम, डेड लिफ्ट में 175 किलोग्राम का वजन उठाया था। कुल 395 किलोग्राम वजन उठाकर सभी प्रतिभागियों को पीछे छोड़कर सभी कैटेगरी में गोल्ड हासिल किया। इससे पहले भी दीपक अलग अलग प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

Loading

Latest News

दुकान का छज्जा तोड़कर चोरी

कोरबा। सीएसईबी पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित एक चाय दुकान में बीती रात हुई सेंधमारी...

More Articles Like This