Saturday, February 14, 2026

कुसमुंडा खदान से डेली कोयला उत्पादन बढ़ाने पर जोर, सीएमडी ने किया खदान का निरीक्षण

Must Read

कुसमुंडा खदान से डेली कोयला उत्पादन बढ़ाने पर जोर, सीएमडी ने किया खदान का निरीक्षण

कोरबा। एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा शुक्रवार दोपहर कुसमुंडा मेगा प्रोजेक्ट पहुँचे । वे व्यू पॉइंट गये तथा माईन प्लान के ज़रिए खदान के कार्य संचालन का अवलोकन किया । वे कैट शॉवेल पैच, नीलकंठ, बरकुटा पैच पहुँचे तथा खनन गतिविधियों का अवलोकन लिया। डिस्पैच के लिहाज़ से बेहद महत्वपूर्ण, फर्स्ट माईल कनेक्टिविटी परियोजनाओं के तृतीय चरण अंतर्गत कुसमुंडा में विकसित किए जा रहे इन-पिट बेल्ट कन्वेयर की प्रगति का भी जायज़ा लिया । उन्होंने मेगा प्रोजेक्ट में जल छिडक़ाव के लिहाज़ से विकसित किए जा रहे उच्च क्षमता के वाटर रिजर्वायर की कार्य के प्रगति का भी निरीक्षण किया। सीएमडी डॉ मिश्रा ने एरिया के कार्यसंचालन की समीक्षा करते हुए दैनिक कोयला उत्पादन में वृद्धि हेतु प्रयास करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एरिया महाप्रबंधक संजय मिश्रा उपस्थित थे।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This