कुसमुंडा पुलिस ने डीजल चोर गिरोह पर कसा शिकंजा, पांच आरोपी से कैंपर वाहन समेत 200 लीटर डीजल किया गया जप्त
कोरबा। कुसमुंडा पुलिस ने डीजल चोर गिरोह पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे कैंपर वाहन समेत 200 लीटर डीजल जप्त किया गया है।
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 17 जनवरी को प्रार्थी कृष्णा प्रसाद सतनामी लगभग शाम 06.30 बजे खदान में गस्त के लिये निकला था। अपने सहकर्मी संजय कुमार दुबे के साथ की गस्त के दौरान सूचना मिली कि बरकुटा फेस एक में खडी सरफेश माईनर मशीन नंबर केएसएम 403 – 52 से कुछ लोग डीजल निकाल कर चोरी कर रहे है कि सूचना थाना कुसमुंडा को दिया गया। थाना प्रभारी कुसमुंडा के द्वारा इसकी जानकारी पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला को अवगत कराकर आवश्यक दिशा निर्देश प्राप्त कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रॉबिंसन गुड़िया से मार्गदर्शन प्राप्त कर थाना प्रभारी कुसमुंडा मनीष नगर एवं थाना स्टाफ एवं त्रिपुरा राईफल के साथ जाकर घटनास्थल की घेराबंदी कर मौके पर जाकर देखा तो कैम्पर क्रमांक यूपी 64 T 7495 में एक इम में भरा लगभग 200 लीटर डीजल मशीन से निकाल कर कैम्पर में पांच आदमी लोड कर चुके थे। कैम्पर में बैठकर भागने की कोशिश कर रहे थे। जिसे मौके पर ही पकड़ा गया।जिनसे नाम पूछने पर अपना नवीन पिता भुनेश्वर सिंह उम्र 21 वर्ष, दिलीप सिंह पिता लक्ष्मण सिंह 32 वर्ष, किरन कुमार यादव पिता स्व० लालाराम 28 वर्ष, अजय कुमार पिता आधार साय उम्र 30 वर्ष, सूरज कुमार पिता रोहित कुमार उम्र 24 वर्ष बताया गया। जो सभी को कैम्पर एवं डीजल के साथ थाना लाकर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
![]()




























