Wednesday, February 18, 2026

कुसमुंडा हीरोज की टीम ने कोरबा ब्वायस को 1-0 से किया पराजित

Must Read

कुसमुंडा हीरोज की टीम ने कोरबा ब्वायस को 1-0 से किया पराजित

 

कोरबा। एसईसीएल कोरबा एरिया के फुटबाल ग्राउंड पर कोरबा प्रीमियम लीग की शुरुआत हो चुकी है। प्रारंभिक मुकाबले में कुसमुंडा हीरोज की टीम ने कोरबा ब्वायस को 1-0 से पराजित किया। कोरबा के एसईसीएल मैदान पर प्रतियोगिता की शुरुआत के दौरान बड़ी संया में खेल प्रेमी उपस्थित थे। पहला मैच कुसमुंडा हीरोज बनाम कोरबा ब्वायस के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। कड़ी मशक्कत के बाद कुसमुंडा ब्वायस की टीम एक गोल दागने में सफल रही। इसे बराबरी पर लाने के लिए कोरबा ब्वायस की टीम ने पूरी ताकत झोंक दी लेकिन निर्धारित अवधि में टीम कोई गोल नहीं कर सकी। इस दौरान टीम को कई मौके भी मिले लेकिन कोरबा ब्वायस के खिलाड़ी इसे गोल में तब्दील नहीं कर सके। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द मैच का खिताब आयुष कंवर को दिया गया। गोलकीपर आयुष कुसमुंडा टीम से प्रतियोगिता खेल रहे हैं।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This