Friday, February 13, 2026

कृषक उन्नति योजना के लिए 12000 करोड़ का प्रावधान किए जाने पर हितानंद अग्रवाल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को बधाई दी

Must Read

कृषक उन्नति योजना के लिए 12000 करोड़ का प्रावधान किए जाने पर हितानंद अग्रवाल ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी को बधाई दी

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल ने आज छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री माननीय ओपी चौधरी के द्वारा पेश किए गए उनके प्रथम अनुपूरक बजट वर्ष 2023 -24 के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पहले ओपी चौधरी ने बतौर आईएएस जनता की सेवा की। युवाओं के बीच लोकप्रिय रहे। अब वे लोकतंत्र के मंदिर में सदन की शोभा बढ़ा रहे हैं। विधानसभा में पेश किया गया 13487 करोड़ का अनुपूरक बजट में किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए कृषक उन्नति योजना के लिए 12000 करोड़ का प्रावधान किया गया है। जो भाजपा सरकार की किसान कल्याण की भावना को बल देता है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी के बजट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की परिकल्पना की झलक स्पष्ट दिखाई देती है। योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों को मुख्य धारा में लौटाने के लिए 200 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। इसी तरह राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका के लिए 195 करोड़ रुपए, आयुष्मान भारत, माता-बहनों के विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए सखी सेंटर का भी प्रावधान किया गया है,जो भाजपा के सबका साथ सबका विकास के मूलमंत्र को चरितार्थ करता है,500 वर्षों के बाद रामलला टेंट से निकलकर अपने भव्य मंदिर में विराजे हैं ऐसे में भगवान श्री राम के ननिहालवासी अपने भांजे के दर्शन के लिए व्याकुल हैं। ऐसे में वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने श्री राम लला दर्शन के लिए अयोध्या धाम योजना लॉन्च करने की भी घोषणा की। छत्तीसगढ़ में भाजपा की वापसी के साथ यह प्रथम अनुपूरक बजट कई मायनों में समाज के सभी वर्गों के विकास की भावना से तैयार किया गया है।

Loading

Latest News

कलेक्टर ने नवीन कश्यप के विरुद्ध की जिला बदर की कार्यवाही।

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कोरबा कुणाल दुदावत ने आदेश जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा-3 एवं...

More Articles Like This