Friday, February 6, 2026

केंदई रेंज में हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में दहशत

Must Read

केंदई रेंज में हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में दहशत

कोरबा। जिले के कटघोरा वन मंडल के केंदई रेंज में बड़ी संख्या में मौजूद हाथी तीन अलग-अलग झुण्ड में विचरण कर रहे हैं। जहां 22 हाथियों का दल रेंज के कापा नवापारा में जमे हुए है। वहीं 18 हाथी लालपुर क्षेत्र में सक्रिय है, जबकि पांच हाथी चोटिया क्षेत्र पहुंच गए हैं। पांच हाथियों का यह दल बीती रात चोटिया -चिरमिरी मुख्य मार्ग पर पहुंच गया था। हाथियों के मुख्यमार्ग पर पहुंचने के कारण अफरा-तफरी मच गयी और वाहनों की रफ्तार थम गई। आने जाने वाले लोग हाथियों की वजह से लगे जाम में फंसे रहे और सडक़ के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और मुख्य मार्ग पर मौजूद हाथियों को खदेड़ा तब आवागमन सामान्य हुआ और लोग अपने-अपने गंतव्य को रवाना हुए। इस बीच सूरजपुर से आए लोनर हाथी का लोकेशन परला क्षेत्र में मिलने पर वन विभाग का अमला क्षेत्र में पहुंचकर लोनर की निगरानी में जुट गया है। इधर कोरबा वन मण्डल के गेराव क्षेत्र में दो हाथी अभी भी विचरण कर रहे है। वन विभाग के लिए राहत की बात है कि क्षेत्र में दो दिनों तक मौजूद रहने बावजूद हाथियों ने कोई नुकसान नही पहुंचाया है।

Loading

Latest News

बाँकी मोगरा में निःशुल्क 80 घंटे का “ग्रेजुएट एम्प्लॉयेबिलिटी एन्हांसिंग” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन

बाँकी मोगरा (कोरबा)। बांकी क्षेत्र के शिक्षित व प्रशिक्षित बेरोज़गार युवाओं को रोजगार योग्य बनाने की दिशा में राइज कंप्यूटर...

More Articles Like This