केंदई रेंज में हाथियों ने रौंदी फसल

Must Read

केंदई रेंज में हाथियों ने रौंदी फसल

कोरबा। जिले में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथी लगातार उत्पात मचाकर ग्रामीणों को आर्थिक चपत पहुंचा रहे हैं। हाथियों के विचरण से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। केंदई रेंज में हाथियों ने पुन: उत्पात मचाया है। केंदई रेंज में 30 की संख्या में विचरण कर रहे हाथियों ने बीती रात कोरबी सखोदा तथा लालपुर सर्किल में उत्पात मचाते हुए लगभग दो दर्जन किसानों के खेतों में लहलहा रहे धान की फसल को रौंद दिया। हाथियों द्वारा क्षेत्र में उत्पात मचाये जाने तथा फसल रौंदने की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी प्रभावित गांवों में पहुंचकर नुकसानी का सर्वे शुरू कर दिया है। वहीं अमला द्वारा हाथियों की लगातार निगरानी की जा रही है। आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। हाथियों द्वारा लगातार फसल रौंदे जाने से ग्रामीणों में काफी आक्रोश है।

Loading

Latest News

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन

बांकी मोंगरा में माँ सतचंडी दरबार में 19 मार्च से 5 अप्रैल तक भव्य मेले का आयोजन बांकी मोंगरा क्षेत्र...

More Articles Like This