Sunday, February 15, 2026

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरबा में भरेंगे हुंकार, भाजपाइयों में उत्साह, जोरशोर से चल रही तैयारी

Must Read

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कोरबा में भरेंगे हुंकार, भाजपाइयों में उत्साह, जोरशोर से चल रही तैयारी

कोरबा। देश के गृह मंत्री अमित शाह आज बुधवार को जिला कोरबा के प्रवास पर होंगे। वे निहारिका क्षेत्र के ओपन थिएटर घंटाघर में विशाल जन सभा को संबोधित करेंगे। वही उनके आगमन को लेकर भाजपाई काफी उत्साहित है। पदाधिकारी व कार्यकर्ता सभा को सफल बनाने के लिए जोर शोर से तैयारी में जुट गए हैं। वही भाजपा के जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह ने सभा के संबंध में बताया कि देश के गृह मंत्री अमित शाह बुधवार की दोपहर में हेलीपैड पहुंचेंगे । जहां से वे सीधे ओपन थिएटर घंटाघर शिरकत करेंगे। वही गृह मंत्री श्री शाह आम सभा को संबोधित करते हुए केंद्र शासन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं की जानकारी देंगे। तत्पश्चात वे कोरबा से गंतव्य के लिए रवाना होंगे। जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि गृह मंत्री के सभा को सफल बनाने पार्टी के पदाधिकारी व तमाम कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। वही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आने से भाजपा को चारों विधानसभा क्षेत्र में फायदा होने वाली है। वही इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा के वरिष्ठ नेता विकास महतो जोर शोर से लगे हुए हैं। इस सभा में 15000 से अधिक नागरिकों के शामिल होने की उम्मीद उन्होंने जताई है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This