Thursday, February 26, 2026

केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना हरदीबाजार बस स्टैंड का दुर्गा पंडाल आकर्षण का केंद्र

Must Read

केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बना हरदीबाजार बस स्टैंड का दुर्गा पंडाल आकर्षण का केंद्र

कोरबा। क्वार नवरात्रि पर्व पर मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना कर हरदीबाजार बस स्टैंड में मां दुर्गा उत्सव समिति के द्वारा पिछले पंद्रह वर्षों से अलग -अलग थींम में दुर्गा पंडाल बनाया गया है। वहीं इस क्वार नवरात्रि में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के लिए श्री केदारनाथ मंदिर के थीम पर पंडाल बनाया गया है,जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ हैं। आचार्य पंडित हीरा पांडेय महाराज के द्वारा रोजाना पूजा पाठ कर महाआरती स्तुति कराई जा रही है। समिति के सदस्यों ने बताया कि पूरे नौ दिन तक समिति के द्वारा विविध कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में आदर्श आचार संहिता लगने पर भी शासन के गाइडलाइन का पालन करते हुऐ क्षेत्र के भक्तगण इस महाआरती में शामिल हो रहे हैं।

Loading

Latest News

अदाणी फाउंडेशन की सीएसआर से पहल, उरगा में कोरबा पावर द्वारा 500 मीटर सीसी रोड निर्माण का भूमिपूजन

कोरबा। जिले के ग्राम पंचायत उरगा में बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में अदाणी फाउंडेशन ने एक...

More Articles Like This