केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ खदानों में प्रदर्शन

Must Read

केन्द्र सरकार की नीतियों के खिलाफ खदानों में प्रदर्शन

कोरबा। संयुक्त केंद्रीय श्रमिक संगठन द्वारा बुधवार को केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ महापड़ाव विरोध किया गया। जिले के गेवरा, दीपका, कुसमुंडा और कोरबा एरिया की खदानों में एचएमएस, एटक, सीटू, इंटक के पदाधिकारियों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसी कड़ी में गेवरा प्रोजेक्ट श्रमिक चौक सीआईसीएफ बेरियर पर सैकड़ों कर्मचारियों द्वारा हल्लबोल प्रदर्शन किया गया। जिसमें मुख्य रुप से केंद्रीय अध्यक्ष एचएमएस रेशम लाल यादव, एससी मंसूरी सेक्रेटरी गेवरा, एटक श्रमिक संगठन से दीपक उपाध्याय एलपी अगरिया, इंटक श्रमिक संगठन से देवेंद्र मिश्रा गोपाल नारायण यादव, सीटू से सीटू श्रमिक संगठन से अजय प्रताप सिंह संतोष मिश्रा आदि सैकड़ो कर्मचारी उपस्थित रहे।

Loading

Latest News

सीईओ जिला पंचायत ने निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण, गुणवत्ता युक्त कार्य शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

कोरबा। सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने गुरुवार को जनपद पंचायत कटघोरा के ग्राम पंचायत अरदा एवं ढेलवाडीह...

More Articles Like This