Saturday, December 13, 2025

केन्द्र सरकार के 11साल हुए पूरे, भाजपा ने प्रेस वार्ता लेकर गिनाई उपलब्धियां

Must Read

केन्द्र सरकार के 11साल हुए पूरे, भाजपा ने प्रेस वार्ता लेकर गिनाई उपलब्धियां

कोरबा। भाजपा ने तिलक भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। वही भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल को उद्बबोधन के लिए आमंत्रित किए। वहीं प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा नेता एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के साथ विकसित भारत की नींव रखी है। उन्होंने बताया कि बीते 11 वर्षों में भारत ने सीमा सुरक्षा, अर्थव्यवस्था, तकनीक और वैश्विक कूटनीति में अभूतपूर्व प्रगति की है। वही भाजपा नेता चंदेल ने ऑपरेशन सिंदूर, कश्मीर में धारा 370 और रक्षा निर्यात में 34 गुना वृद्धि का उल्लेख किया। नक्सल प्रभावित जिलों में 70% कमी, डिजिटल लेनदेन में प्रधानमंत्री आवास, राम मंदिर निर्माण,लोगों का जन धन योजना के तहत करोड़ों गरीबों के खाते, रेल पुल और 99% गांवों को सड़क कनेक्टिविटी जैसे इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स की उपलब्धियों को गिनाए। श्री चंदेल ने कहा कि यह सब मोदी सरकार की इच्छा शक्ति के चलते पूरा हो सका है। वहीं कांन्फ्रेंस के दौरान भाजपा नेता ने विपक्षी पार्टी कांग्रेस को भी घेरा और कहा कि देश में 57 साल राज करने के बाद भी जनता के सामने अपनी उपलब्धियां नहीं ला पाई और मुस्लिम समाज को कांग्रेस ने सिर्फ वोट बैंक समझा मुस्लिम समुदाय की महिलाओं को मोदी सरकार ने राहत देते हुए तीन तलाक़ बिल पारित किया है। वही इस दौरान मंच में उपस्थित कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल, नगर पालिक निगम महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, मेयर इन काउंसिल के सदस्य व पार्षद हितानंद अग्रवाल, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व सभापति व पार्षद अशोक चावलानी, भाजपा नेता ज्योति नंद दुबे, मौजूद रहे।

Loading

Latest News

बालको की मनमानी, तानाशाही के विरोध में कोरबा जिलाधीश अजीत बसंत को ज्ञापन सौंप कर बालको के मनमानी पर रोक लगाने हेतु किया आग्रह

बालकों की मनमानी चरमसीमा के पार, जी+9 प्रोजेक्ट निर्माण पर तत्काल रोक लगाने भाजपा नेता बद्री अग्रवाल ने जिलाधीश...

More Articles Like This