Friday, February 27, 2026

कॉनवेक्स मिरर से हादसों पर अंकुश लगाने की कवायद, जहां अक्सर होती हैं दुर्घटनाएं वहां लगाए जा रहे हैं मिरर

Must Read

कॉनवेक्स मिरर से हादसों पर अंकुश लगाने की कवायद, जहां अक्सर होती हैं दुर्घटनाएं वहां लगाए जा रहे हैं मिरर

कोरबा। जिले में बढ़ती सडक़ दुर्घटना प्रशासन के लिए चुनौती बना हुआ है। हादसों को नियंत्रित करने के लिए पुलिस नए तकनीक का इस्तेमाल कर रही है। इसी कड़ी में शहर के चारों ओर पहली बार कॉनवेक्स मिरर (उत्तल दर्पण) लगाए जा रहे हैं। मिरर उन स्थानों पर लगाए जा रहे हैं, जो अंधा मोड़ है और यहां अक्सर दुर्घटनाएं होती है।यातायात पुलिस की ओर से बताया गया है कि यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए कई स्तरों पर प्रयास किए जा रहे हैं। वाहन चालकों को समझाईश के साथ-साथ उनके विरूद्ध दंडात्मक कार्रवाई किए जा रहे हैं। दुर्घटना के लिहाज से खतरनाक चौक-चौराहों पर संकेतक पहले ही लगाए गए हैं। अब शहर के चारों ओर उन स्थानों कॉनवेक्स मिरर लगाए जा रहे हैं, जहां अक्सर दुर्घटनाएं होती है। इस मिरर में दूर से ही वाहनों के बड़ी तस्वीर नजर आती है। इस मिरर को देखकर अन्य वाहन चालक यह समझ जाते हैं कि आगे कोई वाहन तो नहीं है। कोरबा शहर में पहली बार दुर्घटना की रोकथाम के लिए कॉनवेक्स मिरर का उपयोग किया जा रहा है।कोरबा जिले में सडक़ दुर्घटनाएं बेहद गंभीर समस्या बनकर उभर रही है। समय-समय पर आयोजित होने वाली बैठकों में भी यहां होने वाली दुर्घटनाएं और इसमें मारे जाने वालों की संया शासन-प्रशासन की चिंता का कारण बना हुआ है। इसे ध्यान में रखते हुए ट्रेफिक पुलिस की मांग पर सरकार की ओर से साधन संसाधन महुैया कराए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कानवेक्स मिरर कोरबा पुलिस को मिला है। इसके पहले हाइवे पेट्रोलिंग के लिए गाडिय़ां और गाडिय़ों की रतार चेक करने के लिए स्पीडो मीटर गन भी मिला था।

Loading

Latest News

लंबित मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने भरी हुंकार, आईटीआई चौक में किया काम बंद हड़ताल

कोरबा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं ने आईटीआई चौक में धरना प्रदर्शन किया। लंबित मांगों को लेकर धरना दो दिवसीय धरना...

More Articles Like This