कोरबा। बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र के घुड़देवा स्थित एसईसीएल के आवासीय कॉलोनी के मकान में निवासरत एक परिवार के सदस्य गृहग्राम गए हुए थे, जहां से कॉलेज जाने के नाम पर निकली युवती ने आवासीय कॉलोनी घुड़देवा के मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घुड़देवा निवासी अजीत टंडन सपरिवार गृहग्राम गुमिया पंतोरा गए हुए थे, जहां से उनकी बेटी आरती टंडन (19) बुधवार को कॉलेज जाने के नाम पर निकली, लेकिन इसके बाद वह घर नहीं लौटी। चिंतित परिजन घुड़देवा स्थित आवासीय कॉलोनी के मकान में आने पर अंदर से दरवाजा बंद मिला। आरती को आवाज लगाने पर भी वह दरवाजा नहीं खोला। अनहोनी की आशंका पर घर के पीछे की खिड़की से कमरे में देखने पर युवती का शव फांसी के फंदे पर लटकते देखा। पुलिस को सूचना देने पर मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। घटनास्थल से मृतका की मोबाइल पुलिस ने जब्त किया है।
![]()




























