कोयलाकर्मियों की पेंशन वृद्धि पर नवंबर में निर्णय
कोरबा । सेवानिवृत्त कोयलाकर्मियों की पेंशन वृद्धि संबंधी याचिका पर गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। नवंबर 2023 में इस मामले पर कोर्ट से निर्णय की उम्मीद है। कोल पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रामानुज प्रसाद ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय में पेंशन वृद्धि की याचिका 2015 जनवरी महीने में दायर की गई थी। बाद में सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायालय को इस मामले को स्थांतरित कर दिया था। गुरुवार को दिल्ली उच्च न्यायालय में सुनवाई हुई। रामानुज प्रसाद ने कहा कि न्यायालय पेंशन वृद्धि की मांगों पर सहमत है। निर्णय 28 नवंबर 2023 आएगा। रामानुज प्रसाद ने कहा कि जब से याचिका दायर हुई, तब से अब तक लगभग 75 हजार से अधिक पेंशनर्स का निधन हो गया है। मालूम हो कि लागू होने के बाद अब तक कोयला पेंशन की समीक्षा ही नहीं की गई है। पेंशनर्स एसोसिएशन की पुरानी मांग है कि कोयलाकर्मियों की पेंशन की समीक्षा हो । हर तीन साल में पेंशन की समीक्षा का प्रावधान है। बार- बार मामला उठाने के बाद भी पेंशन वृद्धि नहीं हुई तो सर्वोच्च न्यायालय में 2015 में केस किया गया।
![]()

