कोयला कर्मियों के लिए 1 लाख बोनस की मांग

Must Read

कोयला कर्मियों के लिए 1 लाख बोनस की मांग

कोरबा। कोयला कामगारों को सितम्बर में 23 माह का बकाया एरियर मिलने जा रहा है। अक्टूबर में परफार्मेंस लिंक रिवार्ड यानी बोनस मिलेगा। इधर बोनस को लेकर अभी से सुगबुगाहट शुरू हो गई है। सीआईएल प्रबंधन की यूनियन के साथ बैठक के बाद ही इस पर निर्णय लिया जा सकेगा। एचएमएस से सम्बद्ध हिंद खदान मजदूर फेडरेशन के अध्यक्ष एवं जेबीसीसीआई सदस्य नाथूलाल पाण्डेय ने कहा कि इस दफे एक लाख रुपए से ज्यादा की बोनस की मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि कोयला कामगारों को एक लाख बोनस तो मिलना ही चाहिए। इसके लिए सितम्बर में बैठक संभावित है।यहां बताना होगा कि 2022 में 76 हजार 500 रुपए बोनस के तौर पर मिले थे। 2021 में 72 हजार 500 रुपए बोनस का भुगतान हुआ था।

Loading

Latest News

24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने की आत्महत्या

कोरबा। पिछले 24 घंटे के भीतर 3 लोगों ने आत्महत्या कर ली। सर्वमंगला रेलवे ब्रिज पर फांसी के फंदे...

More Articles Like This