Tuesday, February 17, 2026

कोयला खदानों में विद्युत संबंधी दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने फोकस, एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में किया गया सेमिनार का आयोजन

Must Read

कोयला खदानों में विद्युत संबंधी दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने फोकस, एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में किया गया सेमिनार का आयोजन

कोरबा। कोयला खदानों में विद्युत संबंधी दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से एसईसीएल कोरबा क्षेत्र में सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें पश्चिम क्षेत्र के डीएमएस टी. श्रीनिवास प्रमुख रूप से शामिल हुए। उन्होंने कर्मचारियों को खदानों में कार्य के दौरान सुरक्षित कार्य प्रणाली को गंभीरता व सख्ती से अपनाने का सुझाव दिया। गुड प्रेक्टिस ऑफ अर्थिंग विषय पर आयोजित सेमिनार के दौरान उन्होंने अधिकारी व कर्मचारियों से कहा कि जागरूकता और सतर्कता ही बचाव का मुख्य उपाय है। कर्मचारियों को स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) का पालन करने के लिए कहा गया। सेमीनार में एसईसीएल कोरबा एरिया के महाप्रबंधक आरके गुप्ता,मानिकपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक एकांबरम प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भी खदान में कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन प्राथमिकता से करने पर जोर दिया। इस दौरान खदानों में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को विद्युत सुरक्षा से जुड़े विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई और उन्हें सुझाव दिए गए कि वे अपने दैनिक कार्यों में सुरक्षा नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। जिसमें विद्युत कार्य संबंधी सावधानियां-सभी कर्मचारियों को शटडाउन की सूचना देंना, एसओपी का पालन,ऊर्जा स्रोतों की पहचान करना, अधिकृत कर्मचारी से कार्य लेना और पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी, सभी चरणों की जांच, चेतावनी टैग लगाना, कार्य पूर्ण होने पर सुरक्षा बहाल करना, शटडाउन रजिस्टर मेंटेन करने सहित अन्य आवश्यक जानकारी व सुझाव दिए गए। खदानों में विभिन्न कार्य के दौरान संभावित दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए कोल इंडिया प्रबंधन के सुरक्षा व बचाव विभाग ओर से हाल ही में एसईसीएल सहित अन्य अनुषांगिक कंपनियों को दिशा निर्देश जारी करने के साथ हज सुझाव भी दिए गए है। इसी कडी में कोयला खदान कर्मचारियों व अधिकारियों को सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

Loading

Latest News

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को होगा

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी को प्रातः...

More Articles Like This