Monday, February 16, 2026

कोयला मंत्रालय संयुक्त सचिव ने मेगा मेगा प्रोजेक्ट्स का किया निरीक्षण, कोयला लोडिंग सहित प्रेषण की भी समीक्षा की

Must Read

कोयला मंत्रालय संयुक्त सचिव ने मेगा मेगा प्रोजेक्ट्स का किया निरीक्षण, कोयला लोडिंग सहित प्रेषण की भी समीक्षा की

कोरबा। कोयला मंत्रालय के संयुक्त सचिव बीपी पति ने एसईसीएल गेवरा और दीपका मेगाप्रोजेक्ट्स का दौरा किया। उन्होंने कोयला उत्पादन और प्रेषण की समीक्षा की। संयुक्त सचिव पति ने एसईसीएल के निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी के साथ एसईसीएल के गेवरा और दीपका मेगाप्रोजेक्ट्स का दौरा किया। सबसे पहले श्री पति ने गेवरा मेगाप्रोजेक्ट का दौरा किया, जहां वे कोल फेस पहुंचे और खनन और ओबी कार्यों का जायजा लिया और साइलो से कोयला लोडिंग सहित कोयला प्रेषण की भी समीक्षा की। खदान का दौरा करने के बाद श्री पति ने डीएवी स्कूल के मेधावी छात्रों को संबोधित किया और उन्हें सम्मानित किया। उनके द्वारा पौधारोपण भी किया गया। गेवरा दौरे के बाद श्री पति दीपका खदान पहुंचे, जहां उन्होंने टीआरएस में कोयला क्रशिंग के साथ-साथ खनन कार्यों की समीक्षा की और रेल साइडिंग, एनटीपीसी साइलो सर्किट की साइट पर जाकर डिस्पैच गतिविधियों का निरीक्षण किया। उत्पादन-उत्पादकता बढ़ाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। दौरे के दौरान महाप्रबंधक गेवरा क्षेत्र एस.के. मोहंती और महाप्रबंधक दीपका क्षेत्र अमित सक्सेना साथ थे।

Loading

Latest News

10वीं और 12वीं की परीक्षा के दौरान 8 बार बजेगा बेल, हॉल में आधे घंटे पहले मिलेगा प्रवेश, 8.30 बजे से दी जाएगी एंट्री

कोरबा। सत्र 2024-25 की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होकर 18 मार्च तक चलेंगी।...

More Articles Like This