Wednesday, February 11, 2026

कोयला मजदूर पंचायत और संघ की हुई बैठक

Must Read

कोयला मजदूर पंचायत और संघ की हुई बैठक

कोरबा। शुक्रवार को एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन और कोयला मजदूर पंचायत (एचएमएस) की बैठक संपन्न हुई। जिसमें कर्मियों से जुड़ी विभिन्न मांगों पर चर्चा हुई। संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह ने बताया कि कोयला मजदूर पंचायत के केंद्रीय महामंत्री विनय सिंह द्वारा निदेशक कार्मिक एसईसीएल को नोटिस दिया गया था कि समय रहते संघ के मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो मुख्यालय में संघ द्वारा 21 अक्टूबर से सामूहिक आमरण किया जाएगा। जिसपर पहल करते हुए मुख्यालय से चारों महाप्रबंधक कोरबा, गेवरा, दीपका व कुसमुंडा क्षेत्र को निर्देश जारी किया गया था कि कोयला मजदूर पंचायत यूनियन के साथ बैठक कर स्थानीय मुद्दों का निराकरण करते हुए मुख्यालय को सूचित किया जाए। इसी तारतम्य में गुरुवार को दीपका क्षेत्र में बैठक हुई। शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से कुसमुंडा क्षेत्र और सायं 4 बजे से गेवरा क्षेत्रीय मुख्यालय में बैठक हुई। शनिवार को एसईसीएल मुख्यालय में बैठक होनी है। इस अवसर पर कुसमुंडा क्षेत्रीय मुख्यालय पहुंचे संघ के महामंत्री विनय सिंह का संघ के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। श्री सिंह के साथ संघ के उपाध्यक्ष राधेश्याम सिंह, गजेंद्र सिंह तवर, सचिव संजय सिंह, गेवरा के अध्यक्ष विमल दास महंत सचिव, रायसिंह तवर, दिगंबर दास, सुखसागर दास,अशोक पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Latest News

सिक्किम से 15-सदस्यीय मीडिया प्रतिनिधिमंडल ने किया गेवरा खदान का भ्रमण, हरित, सुरक्षित और आधुनिक कोयला खनन प्रक्रियाओं को देखा

कोरबा। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार के पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) सिक्किम और छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वधान में...

More Articles Like This