Monday, February 16, 2026

कोयला मजदूर सभा के क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए सुरजीत

Must Read

कोयला मजदूर सभा के क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए गए सुरजीत

कोरबा। एसईसीएल कुसमुंडा में पदस्थ सुरजीत सिंह (हैप्पी) को कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) श्रमिक संगठन का नवीन कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति एचएमएस श्रमिक संगठन कुसमुंडा क्षेत्र के महामंत्री अरुण झा और अध्यक्ष मिलन कुमार पांडेय की अनुशंसा पर की गई है। सुरजीत सिंह पूर्व विधायक प्रतिनिधि, वर्तमान में श्री गुरु सिंह सभा (गुरुद्वारा) व जेआरसी कल्ब (वर्कर्स कल्ब) विकास नगर के अध्यक्ष के पद पर हैं, उन्हे मिली इस अहम जिम्मेदारी से क्षेत्र व यूनियन में हर्ष का माहौल हैं। इससे पूर्व ब्रिजलाल पनिका को कोयला मज़दूर सभा के कार्यवाहक अध्यक्ष के पद पर संगठन प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया गया था, परंतु विगत दिनों संगठन विरोधी क्रियाकलाप के कारण उन्हें उक्त पद से निष्कासित कर दिया गया है, वर्तमान में बृजलाल पनिका की जगह सुरजीत सिंह (हैप्पी) ड्रिल ऑपरेटर कुसमुंडा परियोजना को कोयला मजदूर सभा का क्षेत्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। सुरजीत सिंह (हैप्पी) को कर्मचारियों से संबंधित समस्याओं को समुचित प्रबंधन के समक्ष उठाने एवं वार्ता कर उसका निराकरण करने हेतु भी अधिकृत किया गया है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This