कोयला लोड हाइवा ने बाइक चालक सहित पांच खड़ी गाडिय़ों को ठोंका, बाइक चालक, लोगों का फूटा आक्रोश
कोरबा। उरगा-हाटी मार्ग पर तेज रफ्तार कोयला लोड हाइवा एक बाइक चालक सहित पांच खड़ी गाडिय़ों को ठोकर मार दिया। हासदे के बाद हाइवा इमली पेड़ पर जा टकराई। घटना में बाइक चालक के सिर और पैर पर गंभीर चोटें आई है। घटना बाद लोग आक्रोशित हो गए। लोगों ने मार्ग पर चक्काजाम कर दिया। पुलिस की समझाईश के बाद मामला शांत हुआ। घटना करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत दोपहर लगभग 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि हाइवा क्रमांक सीजी 10 बीएन 2219 गेवरा खदान से कोयला उरगा-हाटी मार्ग से रायगढ़ की ओर जा रही थी। गाड़ी करतला बस स्टैंड के पास पहुंची थी। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक ने एक बाइक को ठोकर मार दिया। गाड़ी यही नहीं रूकी। अनियंत्रित हाइवा ने खड़ी चार और गाडिय़ों को चपेट में ले लिया और फिर इमली के पेड़ से जा टकराई। इसमें स्कूटी क्रमांक सीजी 12 एम 1767 सहित तीन अन्य गाड़ी शामिल है। घटना में बाइक चालक चांपा निवासी परदेशी सारथी घायल हो गया। उसके पैर और सिर पर गंभीर चोंटे आई है। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद लोगों गुस्सा फूटा। लोग एकत्रित हो गए। चौक पर चक्काजाम किया। इस बीच क्षेत्रीय विधायक फूलसिंह राठिया भी मौके पर पहुंचे। लोगों कहना है कि मार्ग पर दिर-रात कोयला लोड भारी वाहन सहित दो पहिया, चार पहिया सहित अन्य गाडिय़ों का दबाव रहता है। लेकिन बेरिकेटिंग और चौक-चौराहा का निर्माण नहीं कराए जाने से हादसे हो रहे हैं। इसे लेकर लोगों ने नाराजगी जताई। इस बीच पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की समझाईश दी। इसके बाद मामला शांत हुआ। बताया जा रहा है कि चौक पर यातायात का काफी दबाव रहता है। इसके लिए लोगों ने कई बार मार्ग पर भारी वाहनों के परिचालन के धीमी गति से चलाने और चौक-चौराहा का निर्माण करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन समस्या पर ध्यान नहीं दिया गया। पुलिस ने घटना के बाद क्षेत्र के आसपास यातायात व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए बेरिकेटिंग की।
![]()

