कोरबा कुसमुंडा मार्ग के तत्काल भरे जाएं गढ्ढे, अन्यथा करेंगे चक्काजाम, पार्षद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

Must Read

कोरबा कुसमुंडा मार्ग के तत्काल भरे जाएं गढ्ढे, अन्यथा करेंगे चक्काजाम, पार्षद ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

कोरबा। कोरबा – कुसमुंडा फोरलेन निर्माण में देरी की वजह से कई स्थानों पर बड़े बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिस वजह से कुसमुंडा से कोरबा आने जाने के लिए लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस विकराल समस्या को लेकर वार्ड 57 की पार्षद सुरती कुलदीप ने कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए कोरबा कुसमुंडा मार्ग के गढ्डों को भरने की बात कही है। साथ ही सप्ताह भर के भीतर गढ्ढे नही जायेंगे तो चक्काजाम करने की भी बात कही गई है। इस दौरान सुरती कुलदीप के साथ इमली छापर वार्ड पार्षद बसंत चंद्रा, पूर्व एल्डरमैन गीता गभेल, कांग्रेस नेता मधुसूदन दास भी मौजूद रहे। लोग तंज कसते हुए कहते हैं कि अगर आप एडवेंचर के शौकीन है तो कोरबा से कुसमुंडा का सफर अवश्य करें। यह एक ऐसा मार्ग है जो आपको इस मार्ग में चलने वाली गाड़ियों के हैरत अंगेज करतब दिखाएगा। मार्ग में सड़क कहां है ढूंढने से भी नहीं दिखाई देगा। विगत कई वर्षों से इस मार्ग का निर्माण हो रहा है परंतु इसकी गति इतनी धीमी है कि बरसात के दिनों में यह नर्क का रास्ता बन जाता है। जिला मुख्यालय कोरबा शहर में होने से क्षेत्र के निवासियों को कोरबा आना पड़ता है। जो अपनी जान हथेली पर रखकर इस मार्ग से सफर करते हैं। अभी मानसून की शुरुआत हुई है, अभी पूरी बरसात बाकी है। और लगता है कि जैसे स्थानीय विधायक और प्रशासनिक अधिकारियों ने इस क्षेत्र के लोगों को उनके हाल पर छोड़ दिया है।

Loading

Latest News

14 तक शादियों के लिए मुहूर्त, 15 मार्च से 14 अप्रैल तक रहेगा खरमास, 15 अप्रैल से मिलेगा लग्न, मई तक एक महीने फिर...

कोरबा। रंगोत्सव के समापन के बाद विवाह मुहूर्त शुरू हो चुके हैं। कोरबा में अब फिर शहनाइयों की गूंज...

More Articles Like This