कोरबा क्षेत्र दौरे पर रहे एसईसीएल सीवीओ
कोरबा। एसईसीएल सीवीओ हिमांशु जैन कोरबा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे। दौरे के दौरान श्री जैन ने कोरबा क्षेत्र के सब एरिया मैनेजर एवं महाप्रबंधक कार्यालय के विभागाध्यक्षों के साथ बैठक में चर्चा की। चर्चा करते हुए उन्होंने खदान के कार्यसंचालन के जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में जाना। बैठक के दौरान श्री जैन ने कोयला उत्पादन बढ़ाने एवं कोयले की गुणवत्ता सुधार के लिए टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने कार्यसंचालन में पारदर्शिता बनाए रखने हेतु विभिन्न आईटी उपायों के सही कार्यान्वयन एवं कर्मियों में निवारक सतर्कता के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर ज़ोर दिया। बैठक में क्षेत्रीय महाप्रबंधक दीपक पंड्या एवं कोरबा क्षेत्र के विभिन्न विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
![]()

