Tuesday, February 17, 2026

कोरबा में पहली बार लगेगा फिल्मी कलाकारों का मेला, रंगारंग कार्यक्रम से सजेगी शाम, हसदेव छत्तीसगढ़ी सिनेमा अवार्ड का 28 को होगा आयोजन

Must Read

कोरबा में पहली बार लगेगा फिल्मी कलाकारों का मेला, रंगारंग कार्यक्रम से सजेगी शाम, हसदेव छत्तीसगढ़ी सिनेमा अवार्ड का 28 को होगा आयोजन

 

कोरबा। कोरबा में पहली बार हसदेव छत्तीसगढ़ी सिनेमा अवार्ड का भव्य आयोजन होने जा रहा है। जिसकी तैयारी अंतिम चरण में है, जो छत्तीसगढ़ी सिनेमा के लिए एक ऐतिहासिक पल होगा। रंगारंग समारोह 28 जून को शाम 6 बजे ट्रांसपोर्ट नगर स्थित इंदिरा गांधी स्टेडियम के राजीव गांधी ऑडिटोरियम में आयोजित होगा। आयोजक कोरबा के फिल्म एक्टर व डायरेक्टर दीपक आदित्य ने प्रेस क्लब तिलक भवन में आयोजित पत्रकारवार्ता में बताया कि समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री के सितारों को अवार्ड दिया जायेगा। स्थानीय लोक कलाकारों को सम्मानित भी किया जाएगा साथ ही साथ कोरबा के पत्रकारों का भी सम्मान किया जाएगा। यह आयोजन छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रसिद्ध अभिनेता और गायक योगेश अग्रवाल, नीरा वर्मा और गजेंद्र श्रीवास्तव के संरक्षण में होने जा रहा है। योगेश ने कार्यक्रम के बारे में बताया कि छत्तीसगढ़ी सिनेमा के 2024 में हुई रिलीज फिल्मों के 20 केटेगरी में, एक लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड, एक छालीवुड रन अवार्ड व एक छत्तीसगढ़ महतारी सम्मान दिए जाएंगे।समारोह में छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सितारे अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इंडस्ट्री के सभी विधाओं के सदस्यों को आमंत्रित किया जा रहा है। इसकी रूपरेखा की कमान फिल्म के पीआरओ दिलीप नामपल्लीवार ने कमान संभाली हुई है। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ी संस्कृति और सिनेमा का उत्सव होगा। बड़ी संख्या में दर्शकों और गणमान्य व्यक्तियों को इस आयोजन में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह समारोह न केवल छत्तीसगढ़ी सिनेमा को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा, बल्कि कोरबा को भी सांस्कृतिक मंच पर एक नई पहचान दिलाएगा। छत्तीसगढ़ी सिनेमा के प्रशंसकों के लिए यह एक अविस्मरणीय अवसर होगा और कोरबा के कलाकारों को आगे बढऩे का सुनहरा मौका मिलेगा। कार्यक्रम के आयोजक दीपक आदित्य तथा प्रबंधक अंजू कुर्रे हैं। हसदेव अवॉर्ड्स टीम में सुनील सागर, आशीष, रोशन, लंकेश यादव, झरनेश यादव, दिनेश शर्मा ,नाईटी सिंह शामिल है।

Loading

Latest News

अदानी पावर प्लांट को जमीन नहीं देना चाहते ढनढनी के ग्रामीण, 27 फरवरी को प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले सामने आया ग्रामीणों का विरोध

कोरबा। लैंको पावर प्लांट का अदानी कंपनी ने अधिग्रहण किया है। इसके बाद से संयंत्र विस्तार की कवायद शुरू...

More Articles Like This