Sunday, February 15, 2026

कोरबी सर्किल में विचरण कर रहा चेतक, ग्रामीण को दौड़ाया

Must Read

कोरबी सर्किल में विचरण कर रहा चेतक, ग्रामीण को दौड़ाया

कोरबा। वनमंडल कटघोरा के केंदई रेंज में लोनर हाथी चेतक का आतंक लगातार जारी है। सुबह खेत देखने गए एक किसान का कोरबी सर्किल में पुराना मातिन दाई मंदिर के पास उसका सामना लोनर हाथी चेतक से हो गया। चेतक ने देखते ही उसे दौड़ाया जिस पर भागने के चक्कर में वह गड्ढे में गिर गया और चोटिल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार खडफ़ड़ी पारा निवासी रंगलाल यादव आज सुबह 8.30 बजे के लगभग अपने खेत को देखने गया था तभी पुराना मातिन दाई मंदिर के पास सड़क किनारे विचरण कर रहे लोनर हाथी से सामना हो गया। लोनर ने देखते ही उस पर हमला करने की कोशिश की और काफी दूर तक दौड़ाया। भागने के फेर में रंगलाल गड्ढे में गिरकर घायल हो गया। उसे उपचार के लिए पीएचसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद लोनर डंपिंग एरिया में पहुंचकर विचरण कर रहा है।

Loading

Latest News

पाली महोत्सव 15 से 16 फरवरी 2026 तक, भक्ति, संस्कृति और संगीत का होगा महाकुंभ

कोरबा। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम पंचायत केराझरिया स्थित पाली महोत्सव मैदान में 15 एवं 16 फरवरी को...

More Articles Like This