Friday, February 13, 2026

कोल्गा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता विकास महतो ने किया दीपदान

Must Read

कोल्गा में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेता विकास महतो ने किया दीपदान

कोरबा। जिले के वनांचल ग्राम कोलगा में श्री राम प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर पूजा हवन व प्रसाद वितरण किया गया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य विकास महतो ने ग्राम कोलगा के महादेव चौरा में दीप प्रजवालित किया। श्री महतो ने कहा कि लगभग साढ़े पांच सौ साल बाद राम लला अयोध्या में विराज रहे हैं। सभी गांव मे दीवाली की तरह हर घर दीप जलाएं और दीपोत्सव मनाएं। श्री महतो द्वारा हर परिवार को दीप भेंट किया गया। छत्तीसगढ़ी परम्परा सुआ नृत्य द्वारा विकास महतो का स्वागत ग्रामीणों द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री महतो के अलावा भाजपा जिला महामंत्री संतोष देवांगन, टिकेश्वर सिंह राठिया, उपाध्यक्ष डॉ. अलोक सिंह, जिला मंत्री संदीप सहगल, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज मिश्रा, कुदमुरा मंडल महामंत्री हेमलाल झारिया, उमेंद सिंह राठिया ग्राम पटेल, रामकुमारी सरपंच, बाबूलाल राठिया ग्राम बैगा, कमला बाई, परमेश्वर राठिया, शिला राम राठिया, चंद्रशेखर राठिया, गुलाब राठिया, शिव मझवार्, धनसाय राठिया, बाला राम राठिया, रामायण राठिया, फिरो बाई उपसरपंच, गंभीर सिंह राठिया, प्रताप सिंह राठिया, फुल सिंह, रविंद्र राठिया, राम कंवर सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Loading

Latest News

सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

कोरबा 13 फरवरी 2026/ सेना में भर्ती के लिए अधिसूचना 13 फरवरी 2026 को जारी की गई है। अधिसूचना भारतीय...

More Articles Like This